Saturday, March 7, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिमहाशिवरात्रि पर घोषित होगी केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि, यात्रा...

महाशिवरात्रि पर घोषित होगी केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि, यात्रा तैयारियों में जुटा प्रशासन

रुद्रप्रयाग। हर वर्ष की भांति इस बार भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। तिथि का निर्धारण उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में विधिवत पंचांग गणना के पश्चात बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों द्वारा किया जाएगा।

इधर, आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर तेजी से कार्य किया जा रहा है और प्रभावित स्थलों पर सुधार कार्य जारी है।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी संचालकों, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, होटल व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारिक संगठनों के साथ संवाद किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा से पूर्व सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments