Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीमौसम अनुकूल होते ही गंगोत्री और यमुनोत्री में बढ़ी तीर्थ यात्रियों की...

मौसम अनुकूल होते ही गंगोत्री और यमुनोत्री में बढ़ी तीर्थ यात्रियों की संख्या, बर्फबारी और वर्षा से राहत

उत्तरकाशी। मौसम अनुकूल होते ही चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में यात्रा सुचारू चल रही है। गुरुवार की सुबह 8 बजे तक जानकीचट्टी से 4000 तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुए हैं। जबकि गंगोत्री धाम में सुबह 8 बजे तक करीब 3000 तीर्थयात्री पहुंचे हैं।

गंगोत्री में बढ़ी तीर्थयात्रियों
गत सप्ताह तक चार धाम में हर दिन वर्षा और बर्फबारी हो रही थी। जिसका सीधा असर चार धाम यात्रा पर पड़ा। 4 दिन पहले तक यमुनोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या करीब 5500 थी इसी तरह से गंगोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या सात हजार के करीब थी। परंतु अब मौसम खुलते ही चार धाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। गत बुधवार को यमुनोत्री धाम में 8053 तीर्थयात्री पहुंचे हैं।

जबकि गंगोत्री धाम में 8237 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। चार धाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरी ने कहा कि 15 मई के बाद तीर्थ यात्रियों की संख्या और अधिक बढ़ेगी तीर्थ यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए चार धाम होटल एसोसिएशन प्रतिबद्ध है। तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने से चार धाम यात्रा से जुड़े सभी व्यवसाय खुश हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments