Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमौसम साफ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा सुचारू

मौसम साफ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा सुचारू

उत्तराखंड में अब चारधाम यात्रा सुचारू है। केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए गुरुवार को भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मौसम साफ होने के बाद अब धमों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। वहीं राज्यभर में गुरुवार को मौसम साफ बना हुआ है।
गुरुवार को भी नहीं खुला बदरीनाथ हाईवे, फंसे रहे तीन हजार यात्री 
बदरीनाथ हाईवे गुरुवार को टैय्या पुल के पास सुचारू हो गया है। हालांकि हनुमान चट्टी के पास हाईवे अब भी अवरुद्ध है। यहां मार्ग खोलने का काम चल रहा है। अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे के भीतर यहां भी हाईवे खुल जाने की उम्मीद है।
हनुमान चट्टी पर हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आए हुए हैं। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने सात जेसीबी मशीनों और सौ से अधिक मजदूरों को हाईवे खोलने के काम में लगाया है। हाईवे अवरुद्ध होने से जोशीमठ, गोविंदघाट, पांडुकेश्वर और बदरीनाथ धाम में करीब तीन हजार यात्री फंसे हुए हैं।

98 वाहनों से 1978 यात्री चारधाम के लिए रवाना

लगातार दूसरे दिन मौसम साफ रहने के बाद बुधवार को ऋषिकेश से 98 वाहनों में 1978 यात्री चारधाम रवाना हुए। 11 बसों से 360 यात्रियों को आईएसबीटी कंपाउंट से ट्रांसपोर्टरों ने चारधाम के लिए रवाना किया गया।

एआरटीओ (प्रवर्तन) पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि 98 वाहनों से 1978 यात्री अलग-अलग धाम रवाना हुए हैं। इनमें 66 वाहन दो धाम के लिए रवाना हुए हैं। बाकी 32 वाहन चारधाम को रवाना हुए हैं। उन्होंने बताया कि 16 वाहनों को ग्रीनकार्ड न होने पर भद्रकाली और ब्रह्मपुरी चेक पोस्ट से वापस भेजा गया।

ऋषिकेश एआरटीओ कार्यालय में 55 वाहनों के ग्रीन कार्ड बनवाए गए। वहीं संयुक्त रोटेशन के बुकिंग लिपिक आशुतोष तिवारी ने बताया कि बुधवार को आईएसबीटी से 11 बसों से 360 यात्री अलग-अलग धामों के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि इन यात्रियों में 180 यात्री पुणे महाराष्ट्र के, 90 यात्री राजस्थान के, 90 यात्री बिहार के थे। मौसम साफ होने से चारधाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित होने के बाद अब दूसरे राज्यों से यात्री चारधाम की यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि इस सप्ताह यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments