Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवैशाखी पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्‍था की डुबकी

वैशाखी पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्‍था की डुबकी

हरिद्वार। कोरोनाकाल के करीब ढाई वर्ष बाद धर्मनगरी हरिद्वार में इस बार वैशाखी पर्व पर गंगा स्नान को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है।

हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड के अलावा अन्य गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की गंगा स्नान करने के लिए भीड़ उमड़ी। वहीं, गंगा स्नान के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

बिना कोरोना प्रतिबंधों के हो रहे गंगा स्नान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। जिसके मद्देनजर मेला क्षेत्र को 15 जोन और 38 सेक्टरों में बांटा गया है।

मान्यता है कि यह त्योहार नववर्ष की शुरुआत है । इसे स्नान, भोग लगाकर और पूजा करके मनाते हैं।

मान्यता है कि हजारों साल पहले देवी गंगा इसी दिन धरती पर उतरी थीं। उन्हीं के सम्मान में धर्मावलंबी पारंपरिक पवित्र स्नान के लिए गंगा किनारे एकत्र होते हैं तथा इस पर्व को मनाते है।

श्रद्धालुओं का मानना है कि आज के दिन गंगा स्नान के साथ दान पुण्य करने से उनकी मनोकामना पूरी होती हैं और परिवार में सुख शांति प्राप्ति होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments