सिमली। श्री राज राजेश्वरी चंडिका देवी मंदिर सिमली के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ आज सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। माघ माह की संक्रांति के अवसर पर मंदिर के कपाट 15 दिनों के लिए बंद किए गए थे, जिन्हें निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद पुनः खोला गया।
कपाटोद्घाटन के अवसर पर मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।
मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत टकोला ने बताया कि कपाटोद्घाटन की धार्मिक प्रक्रियाओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
कपाट खुलने के साथ ही मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं की आस्था व उत्साह देखने को मिला।

