Sunday, March 8, 2026
Homeचमोलीसीएम योगी और सीएम त्रिवेंद्र पहुंचे बदरीनाथ, किए दर्शन

सीएम योगी और सीएम त्रिवेंद्र पहुंचे बदरीनाथ, किए दर्शन

गोपेश्वर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आज मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। धाम पहुंचकर योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए और पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया। मंदिर में करीब 15 मिनट तक पूजा अर्चना करने के बाद योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत सिंह द्वार से बाहर आ गए।

इसके बाद योगी आदित्यनाथ धाम में 11 करोड़ की लागत से बनने वाले उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास करेंगे। बदरीनाथ धाम में देवदर्शनी और हेलीपैड के समीप यूपी टूरिज्म का पर्यटक आवास गृह बनेगा। 11 करोड़ 50 लाख की लागत से बनने वाला यह गेस्ट हाउस आधुनिक सुविधा से युक्त होगा। यहां पार्किंग सहित सभी सुविधाएं होंगी।

वर्ष 2018 में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की थी। यूपी टूरिज्म और तहसील जोशीमठ (चमोली) के अधिकारियों ने शिलान्यास स्थल पर सभी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं।

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बदरीनाथ धाम के दर्शन कर एक घंटे तक बदरीनाथ की पूजाओं में प्रतिभाग करेंगे।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बदरीनाथ धाम के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस बल की बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक आरके चमोली, प्रतिसार निरीक्षक मातवर सिंह रावत आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments