Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार से हुई चारधाम यात्रा की विधिवत शुरूआत, गुजरात से आए यात्रियों...

हरिद्वार से हुई चारधाम यात्रा की विधिवत शुरूआत, गुजरात से आए यात्रियों का पहला जत्था रवाना

हरिद्वार। राज्य में तीन मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत होगी। इसके चलते धर्मनगरी हरिद्वार के माया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद गुजरात से आए श्रद्धालुओं का पहला जत्था चारधाम यात्रा के लिए रवाना हो गया।

पूजा-अर्चना के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद समेत हरिद्वार के तमाम ट्रैवल कारोबारी, होटल व्यवसायी और स्थानीय व्यापारी भी मौजूद रहे।

कोरोना काल के दो साल बाद चारधाम यात्रा की शुरुआत होने पर ट्रैवल व होटल कारोबारियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह भी दिखाई। चारधाम यात्रा के नियमों को सरलीकरण करने के लिए कारोबारियों ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments