Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअब केदारनाथ में गर्भगृह में दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, जानें SOP में...

अब केदारनाथ में गर्भगृह में दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, जानें SOP में और क्या है खास

चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर। अब वे धाम में गर्भगृह गृह की परिक्रमा कर दर्शन कर सकेंगे, लेकिन उन्हें शिवलिंग पर जलाभिषेक, घी लेपन आदि की अनुमति नहीं होगी। अलबत्ता, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ओर से जारी संशोधित एसओपी में ये प्रविधान किए गए हैं।

मंडलायुक्त एवं बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन के अनुसार परंपरानुसार बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में गर्भगृह में श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति नहीं है, लेकिन केदारनाथ में पूर्व में अनुमति दी जाती थी। इस बार वहां गर्भगृह की एक बार परिक्रमा कर दर्शन की अनुमति दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments