Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअब तक 21 लाख 07 हजार श्रद्धालुओं ने किया स्नान

अब तक 21 लाख 07 हजार श्रद्धालुओं ने किया स्नान

सोमवार को हरिद्वार कुंभ में पवित्र सोमवती अमावस्या का शाही स्नान शुरू हो गया। आईजी मेला संजय गुंज्याल का कहना है कि दिन तक 21 लाख 07 हजार के लगभग श्रद्धालुओं ने सम्पूर्ण कुंभ मेला क्षेत्र में स्नान किया है। हरकी पैड़ी क्षेत्र में श्रद्धालु सुबह सात बजे तक ही स्नान कर पाए, इसके बाद संतों के लिए रिजर्व है। अन्य घाटों पर भक्तों का स्नान जारी है।

शाही स्नान के बाद किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का स्वास्थ्य बिगड़ गया। आचार्य महामंडलेश्वर गंगा सभा के कार्यालय के बाहर बेहोश हो गईं। मेला प्रशासन और पुलिस ने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी एम्बुलेंस को से अस्पताल भेजा।

नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह ने भी सोमवार को स्नान किया। संत पतित पावनी गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। यह क्रम शाम पांच बजे तक चलता रहेगा।

शाही स्नान के लिए हरकी पैड़ी पर भीड़ उमड़ पड़ी है। ऐसे में कोविड नियम तार-तार हो गए हैं। कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल का कहना है कि हम लोगों से लगातार कोविड नियमों के पालन का आग्रह कर रहे हैं, लेकिन भारी भीड़ के कारण यह व्यावहारिक रूप से असंभव है। आईजी का कहना है कि भारी भीड़ को देखते हुए यहां घाट पर सामाजिक दूरी जैसे नियम का पालन करा पाना नामुमकिन है। अगर हमने ऐसा कराने की कोशिश की तो भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है, इसलिए हम ऐसा नहीं कर रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments