Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअमावस्या स्नान: हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी,...

अमावस्या स्नान: हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी, ट्रैफिक जाम-डायवर्ट

हरिद्वार। धर्म नगरी में शनिवार को अमावस्या के स्नान के चलते हर की पैड़ी गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इतना ही नहीं अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने पर सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया। जिसके चलते सुबह से ही हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन गई।

जबकि हर की पैड़ी के आसपास चोपहिया वाहन पार्किंग भी सुबह से ही वाहनों से खचाखच दिखी । श्रुद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रशासन की ओर से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए भी मुख्य चौराहों और हाईवे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments