Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज महाशिवरात्रि पर घोषित होगी केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि और...

आज महाशिवरात्रि पर घोषित होगी केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि और समय

जोशीमठ। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि पंचांग गणना के आधार पर घोषित की जाएगी। तिथि व समय की घोषणा केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग करेंगे। 

ओंकारेश्वर मंदिर में महाशिविरात्रि के पर्व पर होने वाली विशेष पूजा-अर्चना व अनुष्ठान की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। दानी-दाताओं के सहयोग से मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है। रावल भीमाशंकर की मौजूदगी में आचार्यगणों व वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के आधार पर केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि व समय तय किया जाएगा।

इस मौके पर हक-हकूकधारियों के साथ ही चारधाम देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्याधिकारी अधिकारी बीडी सिंह, कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, राजकुमार नौटियाल, यदुवीर पुष्पवान, पुजारी शिवशंकर लिंग, बागेश लिंग, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, आशाराम नौटियाल,  डा. हरीश चंद्र गौड़, मनोज शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, पुष्कर सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत आदि मौजूद रहेंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments