Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डइगास बग्वाल को लेकर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की अपील बॉलीवुड सेलिब्रिटी...

इगास बग्वाल को लेकर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की अपील बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी आए आगे

उत्तराखंड में दीपावली के 11 दिन बाद यानी एकादशी के दिन एक लोक पर्व मनाया जाता है जिसे गढ़वाल में इगास बग्वाल और कुमाऊं में बुढ़ दिवाली कहा जाता है राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी पिछले कई सालों से इस लोक पर्व को मनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं और अभियान चला रहे हैं । एक वीडियो संदेश के जरिए राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने उत्तराखंड के लोगों से कहा है कि बढ़-चढ़कर इस लोक पर्व को मनाए क्योंकि यह हमारी संस्कृति और हमारी परंपरा से जुड़ा हुआ है पिछले साल भी वह इस त्यौहार को अपने पैतृक गांव में मनाना चाहते थे लेकिन बीमार होने के चलते अपने गांव नहीं जा पाए। इस बार 25 नवंबर को एकादशी के मौके पर इस लोक पर्व को मनाया जाएगा जिसे लेकर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने सभी लोगों को कहा है कि लोग अपने गांव में जाएं और बढ़-चढ़कर इस त्यौहार को मनाएं.राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी उत्तराखंड के पहाड़ों में लोक पर्व के तौर पर मनाया जाने वाले इगास बग्वाल  को लेकर लगातार अभियान चला रहे हैं उन्होंने प्रदेश के पहाड़ों में कोविड-19 के चलते लौटे लोगों से कहा है कि वह अपने अपने गांव में इस लोक पर्व को एक बार जरूर मनाएं । राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की इस मुहिम को उत्तराखंड में बहुत ज्यादा सराहा जा रहा है देहरादून के रहने वाले और बॉलीवुड के उभरते कलाकार राघव जुयाल ने प्रदेश के लोगों से यह निवेदन किया है कि सभी लोग इस बार उत्तराखंड के इस लोक पर्व को अपने पैतृक गांव में जरूर मनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments