Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डई-पास और यात्रियों की सीमित संख्या खत्म करने की मांग को लेकर...

ई-पास और यात्रियों की सीमित संख्या खत्म करने की मांग को लेकर आज केदारघाटी बंद

चारधाम यात्रा में दर्शनार्थियों की सीमित संख्या व ई-पास की अनिवार्यता के विरोध में सोमवार को केदारघाटी के सभी बाजार बंद हैं। इस दौरान सोनप्रयाग में प्रदर्शन भी होगा। होटल एसोसिएशन के नेतृत्व में आंदोलन में सभी कारोबारी संगठन शामिल हैं। उन्होंने सरकार से ई-पास व्यवस्था को खत्म करने की मांग की है।

18 सितंबर से शुरू हुई चारधाम यात्रा
होटल एसोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी का कहना है कि 18 सितंबर से चारधाम यात्रा शुरू हुई है, लेकिन देवस्थानम बोर्ड व सरकार ने धामों में प्रतिदिन दर्शनार्थियों की सीमित संख्या व धाम जाने के लिए ई-पास की अनिवार्यता की हुई है। ये किसी भी स्थिति में ठीक नहीं है।

व्यवस्था के विरोध में केदारघाटी बंद 
एक सप्ताह से सरकार को पत्राचार व दूरभाष के माध्यम से स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस कारण यात्रा व्यवस्था के विरोध में केदारघाटी बंद का निर्णय लिया गया है।

गुप्तकाशी से गौरीकुंड तक सिर्फ दवा की दुकानें खुलीं हैं
उन्होंने बताया कि सोमवार को गुप्तकाशी से गौरीकुंड तक सिर्फ दवा की दुकानें खुलीं हैं। इसके अलावा सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। इस दौरान अगर कोई भी घटना होती है तो उसके लिए शासन, प्रशासन, पुलिस और उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड जिम्मेदार रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments