Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीकाली पट्टी बांधकर तीर्थ पुरोहितों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

काली पट्टी बांधकर तीर्थ पुरोहितों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

गंगोत्री धाम में आज गंगोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के संयुक्त तत्वावधान में गंगोत्री मंदिर परिसर में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया । इसके साथ ही तीर्थ पुरोहित ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने को लेकर नारेबाजी भी सरकार के खिलाफ की है।आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गंगोत्री मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहितों, पुजारियों एवं मंदिर के रावलों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ अपना विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा तीर्थ पुरोहितों को लगातार गुमराह किया जा रहा है। एक और मुख्यमंत्री देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार की अपनी घोषणा करते है वंही दूसरी और उनके मंत्री बयान देते है। पुरोहितो ने चेतावनी दी है कि सरकार अगर देवस्थानम बोर्ड को खारिज नही करती है तो चारों धामों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

– तीर्थ पुरोहित गांगोत्री धाम

सरकार और पुरोहितो के बीच रार बढ़ती जा रही है अब 15 जून को गंगोत्री मंदिर परिसर व शीतकालीन पूजा स्थल मुखवा में सांकेतिक उपवास रखा जाएगा ।इसके अलावा 20 तारीख को उत्तराखंड राज्य सरकार की बुद्धि और शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया जाएगा। 21 जून से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनिश्चितकालीन धरना गंगोत्री मंदिर परिसर में प्रारंभ किया जाएगा।

– तीर्थ पुरोहित गंगोत्री धाम

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments