Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकुंभ के फैसलों को लेकर त्रिवेंद्र और तीरथ सिंह रावत आए आमने-सामने

कुंभ के फैसलों को लेकर त्रिवेंद्र और तीरथ सिंह रावत आए आमने-सामने

कुंभ मेले को लेकर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा ले गए तमाम फैसलों से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहमत नहीं दिख रहे हैं!

इन फैसलों को कोरोना से जोड़कर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चिंता जताने के साथ सरकार कोई जोखिम लेने की नसीहत दी है!

कुंभ आयोजन को लेकर पूर्व में त्रिवेंद्र सरकार ने सख्त नियम बनाएं तो संतो के साथ कारोबारी वर्ग भी नाराज हो गया!

मुख्यमंत्री बनते ही तीरथ ने दो टूक शब्दों में पहले शाही स्नान में श्रद्धालुओं पर लगी तमाम पाबंदियों को हटाने के निर्देश दिए!

चौथे दिन यह कहकर मेला प्रशासन को संतो को जमीन आवंटन व पंडाल लगाने को भी कह दिया कि जब पेशवाई देखने कोई नहीं आएगा पंडाल नहीं लगेंगे तो किस बात का कुंभ

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज सोमवार को हरिद्वार दौरे पर रहे जहां उन्होंने कनखल स्थित हरिहर आश्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य अवधेशानंद गिरी से मुलाकात की और पारदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुंभ में कोविड के नियमों का में ढील देना हानिकारक हो सकता है क्योंकि जिस तरह की स्थिति इस समय देश में कोविड की बन रही है वह किसी चिंता से कम नहीं है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफे के बाद पहली बार हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने हरिद्वार के विश्व प्रसिद्ध हरिहर आश्रम में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी से मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने आश्रम में भगवान शिव का जलाभिषेक किया इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि क्योंकि वह भगवान शिव के भक्त हैं और आज सोमवार है इसलिए हरिद्वार भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए वह हरिद्वार आए है। साथ ही उन्होंने कहा कि तीरथ सिंह रावत और उनके द्वारा कुंभ को लेकर दिया गया बयान मेरे द्वारा दिए गए बयान के समान ही है कि कुंभ दिव्य ओर भव्य होगा साथ ही कोविड के नियमों का पालन आवश्यक है।जो फैसला ने कुंभ के दौरान राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं को बेरोकटोक आने के का लिया है वह जोखिम भरा हो सकता है। कोविड जैसी महामारी में कोई भी जोखिम लेना ठीक नहीं है, क्योंकि इस समय देश के 7 राज्यों में चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कल देश मे 1 दिन में 25000 केस सामने आए हैं जो चिंताजनक है। हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि अपने देश और राज्य है को इस महामारी से बचाने के हर संभव प्रयास करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments