Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकुम्भ मेले का आयोजन सीमित और कम अवधि का होगा , मुख्य...

कुम्भ मेले का आयोजन सीमित और कम अवधि का होगा , मुख्य सचिव ने लिखा पत्र , सीएम करेंगे अन्य राज्यों के सीएम से बात

कोविड 19 महामारी के खतरे को देखते हुए हरिद्वार महाकुंभ का आयोजन सीमित और कम अवधि का होगा। तमाम कयासों और विरोधों को दरकिनार करते हुए उत्तराखंड सरकार ने यह तय कर लिया है। कुंभ मेले के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पत्र भेजकर राज्य सरकार को ताकीद किया था।मंत्रालय ने राज्य से कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या को सीमित करने और इसकी समय अवधि कम करने पर विचार करने को कहा था। केंद्र के इन दिशा-निर्देशों के बाद राज्य सरकार के स्तर पर एसओपी जारी करने की तैयारी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार की एसओपी केंद्र सरकार की एसओपी से ज्यादा सख्त हो सकती है। इसमें कड़े प्रतिबंध के साथ श्रद्धालुओं की संख्या को सीमित किया जाएगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments