Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक व कैबिनेट मंत्री...

केदारनाथ में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक व कैबिनेट मंत्री धन सिंह का विरोध; देवस्थानम बोर्ड को लेकर रोष में तीर्थ पुरोहित

उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड भंग करने की मांग कर रहे तीर्थ पुरोहितों ने केदारनाथ पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री धन सिंह का जबरदस्त विरोध किया। एक घंटे तक तीनों नेताओं का घेराव किया और खरी-खोटी सुनाई। इसके चलते त्रिवेंद्र सिंह रावत मंदिर तक नहीं पहुंच पाए। इसके बाद कुछ देर गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृह में ठहरने के बाद वह लौट गए। वहीं मदन कौशिक और धन सिंह विरोध से पहले बाबा केदार के दर्शन कर चुके थे। तीर्थ पुरोहितों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ दौरे के विरोध की भी घोषणा की है। प्रधानमंत्री के पांच नवंबर को प्रस्तावित केदारनाथ दौरे के ऐन पहले हुए इस घटनाक्रम से सरकार और पार्टी भी असहज महसूस कर रही है।

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में तीर्थ पुरोहित लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। तीर्थ पुरोहितों का आरोप है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें आश्वस्त किया था कि 30 अक्तूबर तक इस मामले में कोई न कोई निर्णय कर लिया जाएगा, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। गौरतलब है कि बोर्ड का गठन त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्रित्व काल में हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments