Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ यात्रा: यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह, आप भी आ रहे...

केदारनाथ यात्रा: यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह, आप भी आ रहे हैं केदारनाथ तो ध्‍यान में रखें ये बात

रुद्रप्रयाग: पिछले साल की तरह इस बार भी केदारनाथ यात्रा को लेकर भक्‍तों में खासा उत्‍साह दिखाई दे रहा है। रोज हजारों यात्री बाबा के दर्शनों के लिए धाम में पहुंच रहे हैं। वह घंटों बर्फ के बीच खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक केदारनाथ धाम के लिए सोनप्रयाग से अभी तक 7500 यात्री रवाना हो चुके हैं। वहीं कई दिनों से चारधाम में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है।

केदारनाथ में पल-पल मौसम बदल रहा
बीते 16 मार्च से केदारनाथ में पल-पल मौसम बदल रहा है और बर्फबारी हो रही है। जिसे लेकर शासन प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की सलाह दी है। कहा गया है कि मौसम को देखते हुए ही यात्री यात्रा का आने का कार्यक्रम बनाएं। अगर केदारनाथ में मौसम खराब रहता है तो वह अन्य धार्मिक व पर्यटक स्थलों की सैर करने के बाद ही वहां जाएं।

गढ़वाल मंडल आयुक्त सुशील कुमार ने कहा है कि चारधाम यात्रा को लेकर शासन और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है, केदारनाथ यात्रा रोके जाने जैसी कोई बात नहीं है। ऋषिकेश चार धाम यात्रा संचालन केंद्र ट्रांजिट कैंप सहित चेकपोस्ट और धर्मशाला के माध्यम से श्रद्धालुओं को मौसम अलर्ट और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। ऋषिकेश केंद्र में शीघ्र डिजिटल डिस्पले बोर्ड के जरिए यात्रियों को मौसम की जानकारी देने की व्यवस्था की जा रही है।

चारधाम आ रहे हैं तो इन बातों का रखना होगा ध्‍यान

  • तीर्थ यात्री मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही अपनी यात्रा प्रारंभ करें
  • बारिश एवं ठंड से बचने के लिए पर्याप्त गरम कपड़े साथ में लाएं
  • यात्रा के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर यात्रा मार्ग पर बनाए गए चिकित्सा सेंटर पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें
  • यात्रियों की सुरक्षा के लिए यात्रा मार्ग के संवेदनशील स्थानों एवं केदारनाथ धाम में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ की टीमों की तैनाती की गई हैं।
  • इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति के लिए जिला आपदा परिचालन/यात्रा कंट्रोल रूम से संपर्क करें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments