Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ यात्रा सुचारू... सोनप्रयाग से 2726 श्रद्धालुओं ने किया धाम के लिए...

केदारनाथ यात्रा सुचारू… सोनप्रयाग से 2726 श्रद्धालुओं ने किया धाम के लिए प्रस्थान

केदारनाथ यात्रा सुचारू है। हालांकि कुछ दिन से खराब मौसम ने यात्रा की रफ्तार को धीमा कर दिया था, लेकिन आज शनिवार सुबह 8 बजे तक सोनप्रयाग से 2726 श्रद्धालुओं ने धाम के लिए प्रस्थान किया। यात्रा में मौसम बड़ी चुनौती बना हुआ है। सरकार की ओर से भी तीर्थयात्रियों से मौसम का अपटेड लेकर आने की ही अपील बार-बार की गई।

बहुत दिनों मौसम खुला तो यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। इसी के साथ श्रद्धालु एक बार धाम पहुंचने लगे। हालांकि मौसम एक बार फिर करवट लेगा। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय इलाकों में गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments