Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ हेली सेवा के लिए आज से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, यहां...

केदारनाथ हेली सेवा के लिए आज से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, यहां करें आवेदन

केदारनाथ धाम के लिए आज मंगलवार से हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एक अक्तूबर से हेली सेवा भी शुरू हो जाएगी। तीर्थयात्री बुकिंग के लिए http://heliservices.uk.gov.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार ने 18 अक्तूबर से चारधाम यात्रा शुरू कर दी थी, लेकिन अभी तक केदारनाथ धाम के दर्शन करने जाने वाले तीर्थ यात्रियों को हेली सेवा की सुविधा नहीं मिल पाई है। मई में चारों धामों के कपाट खुलने से पहले यूकाडा ने हेली सेवा संचालन की तैयारियां पूरी कर ली थीं।

गुप्तकाशी, सिरसा, फाटा हेलीपैड से हेली सेवाओं का संचालन किया जाना है। पूर्व में वेबसाइट पर हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई थी। जिस पर करीब 1100 तीर्थ यात्रियों ने बुकिंग भी करा ली थी, लेकिन चारधाम यात्रा पर रोक होने के चलते बुकिंग रद्द कर यात्रियों को पैसा वापस कर दिया गया था। यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वाति भदौरिया का कहना है कि 28 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जाएगी और एक अक्तूबर से हेली सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments