Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकैंची धाम का 59वां स्थापना दिवस आज, नीम करोली बाबा के दर...

कैंची धाम का 59वां स्थापना दिवस आज, नीम करोली बाबा के दर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

नैनीताल। किस्मत बदलने वाले बाबा नीम करौली महाराज के कैंची धाम के स्थापना दिवस पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह करीब सवा पांच बजे मंदिर गेट खुलते ही मंदिर के भीतर बाबा के अनुयायियों का ताता लग गया। बाबा को भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरित शुरू किया गया।

देर रात से ही मंदिर परिसर से बाहर श्रद्धालुओं की आमद शुरू हो गई थी। भारी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुँचना जारी है। मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मंदिर ट्रस्ट समेत तमाम भक्त जुटे पड़े है।

एक माह से थी स्थापना दिवस की तैयारी
कैंची धाम के स्थापना दिवस को लेकर बीते एक माह से तैयारियां जोरों पर है। भीतर मंदिर ट्रस्ट तो बाहर प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए है। बुधवार देर रात से ही धाम में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।

मंदिर प्रबंधन द्वारा सुबह चार बजे मंदिर गेट खोलने का निर्णय लिया था। इससे पूर्व ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर गेट बाहर कतारबद्ध हो गए। प्रसाद भोग नहीं लगने के कारण मंदिर गेट करीब डेढ़ घंटे की देरी से खोला गया।

मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता
गेट खुलने के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर समिति की ओर से शंखनाद कर पूजा अर्चना के बाद बाबा को भोग लगाया गया। परिसर में स्थित वैष्णवी देवी, विंध्यवासिनी, हनुमान, सिद्धि माई समेत अन्य देवताओं को भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण शुरू किया गया।

मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आमद बनी हुई है। मंदिर गेट के दोनों ओर करीब एक-एक किमी लंबी कतार लग गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments