Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीगंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों का अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन...

गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों का अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी

सरकार ने तीर्थपुरोहितों से किया धोखा

उत्तरकाशी । चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को रद करने की मांग को लेकर गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों का धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने तीर्थ पुरोहितों के साथ धोखा किया है।

तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि वे अनादि काल से चार धामों में पूजा अर्चना का कार्य कर रहे हैं, जो उनके हकहकूक हैं। लेकिन, प्रदेश सरकार इसकी अनदेखी कर धर्म विरोधी कानून को बिना उनकी सहमति के पारित कर लागू किया है। जब तक सरकार देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को रद नहीं करती है तब तक तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में गंगोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल, संजीव सेमवाल, राकेश सेमवाल, प्रेमबल्लभ सेमवाल, गोवर्धन सेमवाल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments