Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगुप्त नवरात्रि कल, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

गुप्त नवरात्रि कल, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

हल्द्वानी। गुप्त नवरात्रि 30 जून यानी कल गुरूवार को है। नवरात्रि में नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। आषाढ़ मास में पड़ने वाला त्योहार गुप्त नवरात्रि मां दुर्गा उपासकों के लिए खाख होता है।

साल में चार बार आती है नवरात्रि
नवरात्रि साल में चार बार आती है। अश्रिवन व चैत्र महीने में प्रमुख नवरात्रि आते हैं। इसके अलावा दो दो गुप्त नवरात्रि होते हैं। माघ व आषाढ़ मास में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं। आषाढ मास के नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना गुप्त तरीके से की जाती है।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य नवीन चन्द्र जोशी ने बताया कि श्रीरामजी द्विवेदी के अनुसार, मां आदि शक्ति को समर्पित त्योहार गुप्त नवरात्रि आषाढ़ मास की प्रतिपदा तिथि से शुरू होगौ 29 जून को सुबह 8 बजकर 21 मिनट से 30 जून की सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक प्रतिपदा तिथि रहेगी। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 30 जून को सुबह 5 बजकर 26 मिनट से सुबह 6 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

आदि शक्ति को लगाएं ये भोग
गुप्त नवरात्रि में मां का प्रिय भोग लगाने से आदि शक्ति जगत जननी मां दुर्गा प्रस्न्न होती हैं। गुप्त नवरात्रि के पहले दिन गाय के घी से बनी सफेद चीजों व मिठाइयों का भोग लगाना चाहिए। इस दिन मां के चरणों में गाय का घी अर्पित करने से घर में सुख- शांति व खुशहाली आती है।

गुप्त नवरात्रि में यह बिल्कुल न करें
गुप्त नवरात्रि में कई चीजों को निषेध माना गया है। जैसे नवरात्रि में किसी का बुरा न सोचें, तामसिक भोजन न करें, किसी का नुकसान करने के उद्देश्य से पूजा न करें। इस दौरान लहसुन प्याज भी न खाएं। वाद-विवाद से दूर रहें और क्रोध न करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments