उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर पहले हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद शासन ने कर दी थी चार धाम यात्रा को लेकर गाइडलाइन जारी 1 जुलाई से शुरू करने की कही थी बात लेकिन अब शासन ने ली पलटी अब उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में चार धाम यात्रा को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है यानी 1 जुलाई 2021 से प्रस्तावित यात्रा अब अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंधित रहेगी आपको बता दें हाईकोर्ट ने इसको लेकर निर्देश जारी किए थे कि सरकार 1 जुलाई से यात्रा ना शुरू करें क्योंकि सरकार की इस को लेकर कोई तैयारी नहीं है जिसके बाद देर रात सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी थी जिसमें चार धाम यात्रा 1 जुलाई से शुरू करने की बात कही गई थी।
चारधाम यात्रा पर शासन ने मारी पलटी अब चारधाम यात्रा पर अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंध लगाने के निर्देश किए जारी , हाई कोर्ट के फैसले के चलते मारी पलटी
RELATED ARTICLES

