Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्रा में पहली बार होगा यात्रियों का फोटोमैट्रिक पंजीकरण

चारधाम यात्रा में पहली बार होगा यात्रियों का फोटोमैट्रिक पंजीकरण

इस बार चारधाम आने वाले यात्रियों का फोटोमैट्रिक पंजीकरण किया जाएगा। इससे पर्यटन विभाग के पास प्रत्येक तीर्थयात्री का फोटो के साथ पूरा रिकॉर्ड रहेगा। पंजीकरण की व्यवस्था ऑनलाइन और ऑफलाइन रहेगी। पिछले साल कोविड महामारी के कारण चारधाम यात्रा प्रभावित हुई थी। लेकिन इस बार पर्यटन विभाग ने समय से पहले तैयारियां शुरू कर दी है। पहली बार यात्रा पर आने वाले यात्रियों की फोटोमैट्रिक पंजीकरण की व्यवस्था की जा रही है।जिससे चारधामों के दर्शन को जाने वाले यात्रियों का फोटो युक्त रिकॉर्ड पर्यटन विभाग के पास रहेगा। फोटोमैट्रिक पंजीकरण का मकसद है कि किसी आपातकालीन स्थिति में लोगों की पहचान आसानी से हो सके। वर्ष 2013 में केदारनाथ त्रासदी में हजारों लोगों की जान गई थी, जबकि लापता लोगों का आज तक पता नहीं चल पाया है।केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। 14 मई को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम शुरू हो जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments