Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीटूटा पिछले साल का रिकॉर्ड, 43 दिन में पहुंचे 3.48 लाख से...

टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड, 43 दिन में पहुंचे 3.48 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री

कोविड महामारी के कारण इस साल चारधाम यात्रा देर से शुरू होने के बाद भी यात्रियों ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। मात्र 43 की दिन की यात्रा में 3.48 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने अब तक बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। बीते वर्ष एक जुलाई से शुरू हुई चारधाम यात्रा पांच महीने चल चली थी। इसमें लगभग 3.22 लाख तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए थे।

जिस पर कोर्ट ने रोक हटा कर सीमित संख्या के आधार पर चारधाम शुरू करने के आदेश दिए थे। 18 सितंबर को चारधामों की यात्रा शुरू हुई। लेकिन धामों में दर्शन के लिए सीमित संख्या होने से यात्रियों को बिना दर्शन किए वापस लौटना पड़ रहा है। सरकार के आग्रह पर कोर्ट ने सीमित संख्या को हटाने के आदेश दिए। जिससे चारधाम यात्रा में दर्शन करने वालों की रफ्तार बढ़ी है। 43 दिन में 3.48 लाख यात्री दर्शन कर चुके हैं। जबकि पिछले वर्ष 2020 में एक जुलाई से शुरू हुई यात्रा से कपाट बंद होने तक चारधाम में लगभग 3.22 लाख यात्रियों ने दर्शन किए थे।

चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले यात्रियों का वर्षवार स्थित

धाम               2019           2020          2021(अब तक)
बदरीनाथ      1244100      155009        97307
केदारनाथ     998956        135287        190481
गंगोत्री          529880         23736          29803
यमुनोत्री        465111         7717            30641
…………………………………………………………………….
कुल-            3238047       321749        348232
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments