Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतय समय पर होगा हरिद्वार कुंभ 2021ः सीएम रावत

तय समय पर होगा हरिद्वार कुंभ 2021ः सीएम रावत

हरिद्वार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि हरिद्वार में अगले साल कुंभ का आयोजन तय समय पर ही होगा, लेकिन कोरोना संक्रमण से उपजे हालातों को देखते हुए संख्यात्मक लिहाज से यह निंयत्रित होगा। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए इसबार श्रद्धालुओं को कुंभ में पास के आधार ही आने की अनुमति दी जाएगी।

उत्तराखंड सरकार के साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर उपलब्धियां गिनाईं और कई घोषणाएं की। इस दौरान सीएम रावत ने कहा कि कुंभ का आयोजन तय समय पर ही होगा, लेकिन उस वक्त की परिस्थितियों को देखते हुए कुंभ के स्वरूप पर फैसला होगा। आपको बता दें कि अगले साल हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments