Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदीपावली के लिए 17 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया बदरीनाथ...

दीपावली के लिए 17 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया बदरीनाथ धाम

दीपावली त्योहार को लेकर बदरीनाथ धाम को 17 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। एक भक्त की ओर से धाम को फूलों से सजाने की जिम्मेदारी ली गई है। धाम को चारों ओर से फूलों से सजाया गया है। प्रतिवर्ष दीपावली पर बदरीनाथ धाम को फूलों से सजाया जाता है।दीपावली पर बदरीनाथ धाम में दीपोत्सव के तहत माता लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा की जाती है। धाम परिसर में दीये जलाए जाते हैं। धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल का कहना है कि बदरीनाथ धाम ही एक मात्र स्थल है, जहां पर माता लक्ष्मी व कुबेर की एक साथ पूजा की जाती है। वहीं उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) चार नवंबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि राज्यपाल बदरीनाथ हेलीपैड पहुंचेंगे। राज्यपाल बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। इसके पश्चात वे देश के अंतिम गांव में स्थित गढ़वाल स्काउट के कैंप में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर बाद राज्यपाल हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना होंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। गंगोत्री धाम के कपाट पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा के दिन बंद होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments