Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदून के शिवालयों में शिव भक्तों ने की जलाभिषेक व पूजा अर्चना

दून के शिवालयों में शिव भक्तों ने की जलाभिषेक व पूजा अर्चना

देहरादून: शिव प्रिय सावन के सोमवार पर दून के शिवालयों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक व पूजा अर्चना कर सुख, समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिरों के कपाट खुलते ही महादेव के दर्शन के लिए शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। हाथों में जल का पात्र लिए भक्त जयकारे लगाकर महादेव का वंदन कर रहे हैं। टपकेश्वर महादेव मंदिर गढ़ी कैंट, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर कॉन्वेंट रोड, प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर, सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सहारनपुर चौक आदि मंदिरों में भोलनाथ को जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किया। शाम को विशेष श्रृंगार व आरती होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments