Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेवस्थानम बोर्ड का 12 सदस्यीय दल केदारनाथ रवाना, कपाट खुलने से पूर्व...

देवस्थानम बोर्ड का 12 सदस्यीय दल केदारनाथ रवाना, कपाट खुलने से पूर्व व्यवस्थाएं जुटायेगा दल

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व मंदिर में यात्रा व्यवस्था जुटाने को लेकर देवस्थानम् बोर्ड का 12 सदस्यीय दल गुरुवार को प्रात: ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ के लिए रवाना हुई। देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह के नेतृत्व में देवस्थानम बोर्ड का अग्रिम दल केदारनाथ मंदिर में पेयजल, विद्युत, बर्फ हटाने का कार्य, साफ सफाई, सैनिटाईजेशन, रावल व पुजारी के आवास निर्माण प्रगति के कार्यों का अवलोकन करेगा। गढ़वाल आयुक्त/उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने कहा है कि सरकार के निर्देश पर कोरोना महामारी को देखते हुए चारधाम यात्रा पूर्णत: स्थगित है। केवल सांकेतिक रूप से धामों के कपाट खोले जाने हैं। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए केवल रावल पुजारी एवं संबंधित हकहकूकधारियों के चुनिंदा प्रतिनिधि धामों में जाएंगे। देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि अग्रिम दल में सहायक अभियंता गिरीश देवली, भंडार प्रभारी उमेश शुक्ला, अवर अभियंता विपिन कुमार सहित विद्युत कर्मी, पलंबर और सात स्वयंसेवक शामिल है।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, पुष्कर रावत, प्रेमसिंह रावत, पुजारी शिवशंकर लिंग, विदेश शैव भी मौजूद रहे। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट आगामी 17 मई प्रात: पांच बजे खुल रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments