Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेवस्थानम बोर्ड पर उत्तराखंड सरकार कब लेगी फैसला? सीएम पुष्कर सिंह धामी...

देवस्थानम बोर्ड पर उत्तराखंड सरकार कब लेगी फैसला? सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया खुलासा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार देवस्थानम बोर्ड को लेकर इसी माह अपना निर्णय लेगी। अगले कुछ दिनों में कमेटी की रिपोर्ट मिलते ही सरकार फैसला कर देगी। धामी ने कहा कि मनोहर कांत ध्यानी की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी ने पहली रिपोर्ट दे दी है, उसका अध्ययन कर लिया गया है। दूसरी रिपोर्ट अगले कुछ दिनों में कमेटी सरकार को सौंप देगी।

उनके साथ कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सबकी भावनाओं के अनुरूप ही देवस्थानम बोर्ड पर कोई सटीक निर्णय लेगी। कुछ लोगों का कहना था कि बोर्ड बनाए जाने से पहले उन्हें सुना नहीं गया था।  इसलिए सरकार ने एक कमेटी बनाई जो सभी पक्षों को सुन रही है। सभी लोग बोर्ड को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।  कमेटी भी सभी की भावनाओं के अनुरूप काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments