Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनरेंद्रनगर राज दरबार में तय हुई तिथि, आगामी आठ मई को खुलेंगे...

नरेंद्रनगर राज दरबार में तय हुई तिथि, आगामी आठ मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

देहरादून। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि पांच फरवरी वसंत पंचमी के दिन नरेंद्रनगर राज दरबार में तय हो गई है। करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी आठ मई को प्रात: छह बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। 

22 अप्रैल को राजदरबार में तिलों का तेल निकालेंगी सुहागिन महिलाएं
राजपुरोहितों ने टिहरी नरेश महाराजा मनुज्येंद्र शाह की कुंडली देखकर धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की। वसंत पंचमी के मौके पर नरेंद्रनगर राजमहल में आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ गणेश पूजन, पंचांग पूजन और चौकी पूजन के बाद महाराजा का वर्षफल और ग्रह नक्षत्रों की दशा देखकर भगवान कपाट खोलने की तिथि घोषित की।

भगवान बद्री विशाल के महाभिषेक के लिए स्थानीय सुहागिन महिलाएं टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के नेतृत्व में 22 अप्रैल को राजदरबार में तिलों का तेल निकालेंगी। उसके बाद गाडू घड़ा यात्रा को लेकर डिम्मर पंचायत के लोग अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

19 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट
वहीं शनिवार को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित कर दी गई है। आगामी 19 मई को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे। 15 मई से 17 मई तक गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर में कपाट उद्घाटन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। 17 मई को रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली गोपेश्वर से रुद्रनाथ के लिए प्रस्थान करेगी और 19 मई को पूर्ण विधि-विधान के साथ सुबह 8:00 बजे रुद्रनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments