Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपीएम के केदारनाथ धाम में गर्भगृह में की गई पूजा के लाइव...

पीएम के केदारनाथ धाम में गर्भगृह में की गई पूजा के लाइव प्रसारण पर कांग्रेस को कड़ा एतराज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ धाम में गर्भगृह में की गई पूजा के लाइव प्रसारण पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज किया। कहा कि यह परंपराओं के अपमान के साथ साथ पाप से भी कम नहीं। उत्तराखंड के लिए कोई नई विकास योजना और आपदा राहत के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा न होने के लिए कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी से नाराजगी जाहिर की।

पीएम के जाने के तत्काल बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व सीएम हरीश रावत ने अलग अलग हमला बोला।
राजीव भवन में आननफानन में आयोजित प्रेस कांग्रेस में गोदियाल ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान भी केंद्र सरकार केदारधाम को राजनीतिक प्रयोग करना चाहती थी। उस वक्त मेरे विरोध के कारण ही वहां लेजर शो स्थगित हो पाया था।

गर्भगृह में पूजा का लाइव प्रसारण आस्थाओं के खिलाफ है भाजपा सरकार ने कुछ अरसा पहले आदेश किया था कि गर्भग़ह से पूजा का प्रसारण नहीं होगा। अब खुद ही इस नियम को तोड़ डाला। भाजपा ने केदारनाथ धाम परिसर को चुनावी मंशा से उपयोग किया, वो भी बहुत ही गलत है। यही नहीं कांग्रेस के विधायक मनोज रावत का भी प्रदेश सरकार ने अपमान किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments