Sunday, March 8, 2026
Homeचमोलीबदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 29 जनवरी को होगी तय, टिहरी...

बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 29 जनवरी को होगी तय, टिहरी राज दरबार में होगा कार्यक्रम

गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 29 जनवरी को वसंत पंचमी को तय की जाएगी। टिहरी राज दरबार नरेंद्र नगर में विधि-विधान से पंचांग गणना के अनुसार धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी।

इसी दिन गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा की बदरीनाथ के लिए रवानगी का दिन भी निर्धारित हो जाएगा। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि 29 जनवरी वसंत पंचमी को प्रातः साढ़े नौ बजे नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राज दरबार में आयोजित धार्मिक समारोह में महाराजा मनुजयेंद्र शाह बीकेटीसी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में राजपुरोहित और आचार्यगण पंचांग गणना कर विधि-विधान से बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और मुहूर्त घोषित करेंगे।

इस मौके पर महाराजा के साथ ही रानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, बीकेटीसी के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, उपाध्यक्ष अशोक खत्री के साथ ही डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments