Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबदरीनाथ धाम पर आए श्रद्धालुओं को मिलेगा गर्म पानी, शू-स्टैंड की भी...

बदरीनाथ धाम पर आए श्रद्धालुओं को मिलेगा गर्म पानी, शू-स्टैंड की भी होगी व्यवस्था

गोपेश्वर : बदरीनाथ धाम में यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शू स्टैंड की व्यवस्था होगी। साथ ही यात्रियों को गर्म पानी उपलब्ध करवाने की भी मंदिर समिति व्यवस्था करेगी। यात्रा मजिस्ट्रेट केएन गोस्वामी ने यह जानकारी दी।

गोस्वामी ने कहा कि बदरीनाथ आने वाले यात्रियों के लिए बदरीनाथ मंदिर समिति की ओर से पेय जल मुहैया कराने की व्यवस्था की जायेगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए शू-स्टैंड की भी व्यवस्था होगी।

उन्होंने कहा कि यात्रियों के लिए शौचालय, ड्रेनेज सुविधा तथा स्वच्छता के लिए मंदिर समिति तथा नगर पंचायत को निर्देश दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments