Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पहुंचे तीर्थनगरी ऋषिकेश, भगवान शिव की...

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पहुंचे तीर्थनगरी ऋषिकेश, भगवान शिव की आराधना की

ऋषिकेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु ब्रह्मलीन संत स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा ने भगवान शिव की अराधना की। इस दौरान आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धानंद सरस्वती महाराज के साथ उन्होंने मुलाकात की।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा बीते शनिवार को ऋषिकेश – बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तपोवन में स्थित एक होटल में रुके थे। रविवार की सुबह वह ऋषिकेश पहुंचे। यहां मुनिकरेती के शीशम झाड़ी में स्वामी दयानंद सरस्वती आश्रम स्थित है। इस आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन संत महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु रहे हैं। उनके अवसान से पूर्व प्रधानमंत्री उनसे मुलाकात करने यहां आ चुके हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. पात्रा ने आश्रम में पहुंचकर यहां स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा नेता यहां करीब दो घंटा रुके। श्रावण मास में गंगा तट पर स्थित इस आश्रम में करीब डेढ़ घंटा तक उन्होंने भगवान शिव की आराधना की। इस दौरान पुजारी दिलीप त्रिपाठी से उन्होंने अनुष्ठान संपन्न कराया। उन्होंने यहां भगवान शिव को जलाभिषेक भी किया।आश्रम पहुंचकर भाजपा प्रवक्ता ने आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी शुद्धानंद सरस्वती से मुलाकात कर श्रावण मास के महत्व और अध्यात्म सहित अन्य विषय पर चर्चा की। आश्रम परिवार की ओर से प्रबंधक गुणानंद रयाल ने उनका स्वागत किया। यहां से पात्रा रविवार को ही दिल्ली के लिए रवाना हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments