Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमंगलवार से होगी चैत्र नवरात्र की शुरुआत , पूरे नौ दिन रहेंगे नवरात्र

मंगलवार से होगी चैत्र नवरात्र की शुरुआत , पूरे नौ दिन रहेंगे नवरात्र

देहरादून। पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्र की शुरुआत मंगलवार से होगी। खास बात यह है कि इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन रहेंगे। 21 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। नवरात्र का परायण 22 अप्रैल को होगा। इस बार नवरात्र पर अमृत सिद्धि योग बन रहा है। साथ ही इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगी। उधर, पूजन सामग्री से शहर के बाजार सज गए हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि नवरात्र में देवी दुर्गा की पूजा का अधिक महत्व है। हर वर्ष जब भी नवरात्रि आते हैं, मां दुर्गा विभिन्न वाहन पर सवार होकर आती हैं। 13 अप्रैल से शुरू चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगी।

साथ ही मां दुर्गा के विभिन्न नौ रूपों की आराधना भी शुरू हो जाएगी। शहर में नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में मां दुर्गा की चुन्नी, पूजा-सामग्री आदि सामान सज गया है। वहीं, चैत्र नवरात्र को साधना के लिए विशेष फलदायी माना गया है। नौ दिनों तक श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना करेंगे और व्रत रखेंगे।

अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर आतीं हैं मां 
ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि कलश स्थापना के दिन देवी किस वाहन पर सवार होकर पृथ्वी लोक की ओर आ रही हैं, इसका भी मानव जीवन पर प्रभाव होता है। वैसे तो मां दुर्गा का वाहन शेर है, लेकिन हर वर्ष नवरात्र के समय तिथि के मुताबिक मां अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर धरती पर आती हैं।

कहा कि नवरात्र का आरंभ रविवार या सोमवार को हो तो देवी मां हाथी पर सवार होकर आएंगी। यदि शनिवार या मंगलवार को आरंभ होता है तो देवी मां घोड़े पर सवार होकर आएंगी। बृहस्पतिवार या शुक्रवार को नवरात्र का शुभारंभ होता है तो देवी मां डोली पर चढ़कर आती हैं। बुधवार को नवरात्र शुरू होते हैं तो मां नाव पर सवार होकर आती हैं।

तिथिवार ऐसे करें माता के स्वरूपों की पूजा
13 अप्रैल- मां शैल पुत्री की पूजा और घटस्थापना
14 अप्रैल- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
15 अप्रैल- मां चंद्रघंटा पूजा
16 अप्रैल- मां कुष्मांडा पूजा
17 अप्रैल- मां स्कंदमाता पूजा
18 अप्रैल- मां कात्यायनी पूजा
19 अप्रैल- मां कालरात्रि पूजा
20 अप्रैल- मां महागौरी (अष्टमी)
21 अप्रैल- मां सिद्धिदात्री (नवमी)
22 अप्रैल -नवरात्रि परायण (दशमी)

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments