Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमहाकुंभ को लेकर त्रिवेणी घाट पर की भगवान बदरीनाथ के ध्वज की...

महाकुंभ को लेकर त्रिवेणी घाट पर की भगवान बदरीनाथ के ध्वज की स्थापना

हरिद्वार। महाकुंभ 2021 में 24 अप्रैल को ऋषिकेश में और 25 अप्रैल को हरिद्वार ब्रह्मकुंड पर होने वाले देव डोलियों के कुंभ स्नान के लिए श्री देव भूमि लोक संस्कृति विरासत व शोभायात्रा समिति की ओर से त्रिवेणी घाट पर भगवान बदरीनाथ के ध्वज की स्थापना की गई।

इस बार कुंभ स्नान के लिए उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, नेपाल आदि से देव डोलिया, निजा, निशान तथा देव प्रतीक चिह्न पहुंच रहे हैं। उज्जैन से महाकाल की डोली भी कुंभ स्नान के लिए पहुंचेगी। जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। गुरुवार को ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर डोली यात्रा की अगवानी करने वाले भगवान बदरी विशाल के ध्वज की स्थापना विधिवत रूप से की गई। इसके अलावा गढ़वाल मंडल के प्रवेश द्वार मुनीकीरेती के भद्रकाली मंदिर में भी ध्वज स्थापना की जानी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments