Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ाराज्यपाल गुरमीत सिंह ने जागेश्वर धाम में किए महादेव के दर्शन, चितई...

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने जागेश्वर धाम में किए महादेव के दर्शन, चितई मंदिर भी पहुंचे

अल्मोड़ा : राज्यपाल गुरमीत सिंह बुधवार को विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए पहुंचे। भ्रमण के दौरान उन्होंने जागेश्वर मंदिर में श्री ज्योतिर्लिंग जागेश्वर महादेव के दर्शन कर विश्व शांति की कामना की।

इस दौरान डीएम बंदना सिंह, एसएसपी प्रदीप राय, उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, प्रधान पुरोहित पं हेमन्त भट्ट ‘कैलाश’ समेत मंदिर प्रबंधन समिति की प्रबंधक ज्योत्सना पंत व समाजसेवी हरीश भट्ट ने उनका स्वागत किया व स्मृति चिन्ह देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

राज्यपाल ने ज्योतिर्लिंग जागेश्वर व महामृत्युंजय मंदिर मे जलाभिषेक किया व मंदिर समूह की परिक्रमा की। पूजन मे पंडित हेमन्त भट्ट प्रधान पुरोहित, पंडित लक्ष्मी दत्त भट्ट, पंडित शंखर भट्ट, आचार्य गिरीश भट्ट, आचार्य निर्मल, पंडित भगवान भट्ट, पंडित कमल भट्ट सहित मंदिर समूह के बारीदार पुरोहित मौजूद थे।

भ्रमण के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन विश्व शांति की कामना की। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डीएम और मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से जागेश्वर धाम क्षेत्र मे बढते पर्यटको की सुविधाओ के लिए होम स्ट्रै को बढावा देने की बात कही, उन्होंने कहा कि जागेश्वर मंदिर समूह आध्यात्म के साथ धार्मिक स्थल है।

श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यहां हर संभव व्यवस्थाएं भी की जाएं। यह मंदिर अल्मोड़ा क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। जागेश्वर धाम के दर्शन के बाद राज्यपाल चितई मंदिर को रवाना हो गए। चितई मंदिर में दर्शन करने के बाद वह राजभवन नैनीताल को वापस लौट गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments