Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डश्री अष्टाक्षरी स्वामीनारायण आश्रम ने बदरीनाथ में चंदन-केसर के लिए दान किए...

श्री अष्टाक्षरी स्वामीनारायण आश्रम ने बदरीनाथ में चंदन-केसर के लिए दान किए एक करोड़ रूपये

गोपेश्वर। श्री अष्टाक्षरी स्वामीनाराण आश्रम बदरीनाथ की ओर से भगवान बदरीनाथ की पूजा को चंदन और केसर के लिए एक करोड़ 116 रूपये दान किए हैं। दान की धनराशि चेक से मंदिर समिति को भेंट की गई है।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री स्वामीनारायण आश्रम के चिन्ना स्वामीनारायण रामानुज जीयर स्वामी के सहयोग से दानदाता आइपल्ली रामेश्वर राव एवं आइपल्ली श्रीकुमारी ने एक करोड़ 116 रूपये का चेक दिया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने दानदाताओं का आभार जताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments