Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसऊदी की तरह भारत में भी लगे तबलीगी जमात पर बैन... तोगड़िया...

सऊदी की तरह भारत में भी लगे तबलीगी जमात पर बैन… तोगड़िया ने की जनसंख्या नियंत्रण कानून की भी मांग

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सऊदी अरब में तबलीगी जमात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। भारत में भी तबलीगी जमात और दारुल उलूम देवबंद पर सरकार प्रतिबंध लगाए। उन्होंने कहा कि यहां से संगठन समाज को गलत दिशा देने के काम कर रहे हैं। इसके अलावा तोगड़िया ने देश में जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की भी मांग की। उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार से यह भी कहा कि अगर कानून नहीं बना सकते तो फिर अपने आपको हिन्दुत्ववादी कहना बंद करें।

प्रवीण तोगड़िया ने ये बातें मंगलवार की शाम हरिद्वार के कनखल के पुरुषोत्तम विहार में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भारत में जनसंख्या दो दर वृद्धि हो गई है।

तोगड़िया ने कहा, ”पहली बार भारत के अंदर हिन्दूओं की संख्या तेजी के साथ घटना शुरू हो गई। 50 साल बाद भातर में हिन्दू 50 करोड़ से भी नीचे पहुंच जाएंगे। इसलिए देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाना बेहद जरूरी है।” उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि या तो जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए, अन्यथा हिन्दुत्व की बात न करें।

उन्होंने राहुल गांधी के बयान को लेकर कहा कि पहले देश में धर्मनिरपेक्ष बनने की प्रतिस्पर्धा चल रही थी। लेकिन अब मैं भी हिन्दू कहने की प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है। इससे लग रहा है कि हमारा 50 फीसदी लक्ष्य पूरा हो गया है।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सरकार मठ, मंदिरों को कब्जा मुक्त करें। सरकार को मठ मंदिरों का अधिग्रहण करने का कोई अधिकार नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments