Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधसाढ़े सात घंटे जांच के बाद दो बैग और एक सूटकेस भरकर...

साढ़े सात घंटे जांच के बाद दो बैग और एक सूटकेस भरकर प्रयागराज ले गई सीबीआई

हरिद्वार में आनंद गिरि के आश्रम में साढ़े सात घंटे तक चली जांच में सीबीआई की टीम जब बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े तीन बजे आश्रम से निकली तो उसके साथ में एक ट्राली बैग, एक छोटा बैग व एक सूटकेस था।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में प्रयागराज से आनंद गिरि को लेकर हरिद्वार पहुंची सीबीआई की टीम ने उसके आश्रम में साढ़े सात घंटे तक पूछताछ की। इसके साथ ही बारीकी से जांच भी की। सीबीआई की इस टीम का डीआईजी रैंक के अधिकारी नेतृत्व कर रहे थे।

बृहस्पतिवार की सुबह जब सीबीआई की टीम आश्रम से बाहर निकली तो आनंद गिरि के चेहरे पर थकान दिख रही थी। साढ़े सात घंटे तक आश्रम में जिस तरीके से सीबीआई ने जांच की और कई लोगों को बुलाकर पूछताछ की उससे स्पष्ट है कि टीम के हाथ अहम सुबूत लगे हैं। बताया जा रहा है कि लैपटॉप को अब सीबीआई प्रयागराज ले जाकर उसमें से डाटा रिकवर करने का प्रयास करेगी।

जानकारी के अनुसार सीबीआई की दो सदस्यीय टीम हरिद्वार में ही रहकर कई लोगों से पूछताछ करेगी। इसमें कई संत, प्रॉपर्टी डीलर व रसूखदार लोग हैं। टीम में एक दरोगा और सिपाही शामिल हैं। हरिद्वार में रुकी टीम ने भाजपा के एक नेता व होटल व्यापारी के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments