Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसामान्य हुआ मौसम, बर्फबारी के चलते रुकी हेमकुंड साहिब की यात्रा दोबारा...

सामान्य हुआ मौसम, बर्फबारी के चलते रुकी हेमकुंड साहिब की यात्रा दोबारा शुरू

पहाड़ों पर लगातार बारिश और बर्फबारी की वजह से यात्रा भी प्रभावित होने लगी है। सोमवार को बर्फबारी की वजह से रोकी गई हेमकुंड साहिब की यात्रा मंगलवार को सुचारू हो गई। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के मुताबिक, सोमवार को बर्फबारी की वजह से यात्रा रोकी गई थी।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को शाम चार बजे तक 7210 यात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। आठ मई से मंगलवार की शाम तक बदरीनाथ में 806229 यात्री आ चुके हैं। केदारनाथ में मंगलवार की शाम चार बजे तक 8437 यात्री पहुंचे जबकि गंगोत्री में मंगलवार की शाम चार बजे तक 4688 यात्री पहुंचे।

वहीं, यमुनोत्री में 3874 यात्री पहुंचे। केदारनाथ में छह मई से अब तक 7,65,431 और गंगोत्री में 404607 यात्री पहुंचे। यमुनोत्री में तीन मई से अब तक 313446 यात्री पहुंच चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments