Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसावन का दूसरा सोमवार आज, शिवालयों में हो रहा जलाभिषेक

सावन का दूसरा सोमवार आज, शिवालयों में हो रहा जलाभिषेक

देहरादून : शिव का प्रिय मास सावन के दूसरे सोमवार पर आज श्रद्धालु मंदिरों में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। सुबह चार बजे से शिवालयों में भक्‍तों की भीड़ लगी है।

कांवड़ियों की बंपर भीड़ उमड़ी

वहीं हरिद्वार में कांवड़ियों की बंपर भीड़ उमड़ी हुई है। यहां कांवड़ियों का जल लेकर रवाना होना जारी है। वहीं ऋषिकेश में भी कांवड़ यात्रियों की भीड़ उमड़ आई है। यहां ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर श्यामपुर रेलवे फाटक के समीप लगातार जाम की स्थिति बन रही है।

आज श्रद्धालु किसी भी समय कर सकते हैं जलाभिषेक

आज पूरे दिन जलाभिषेक के लिए शुभ रहेगा। आचार्य बिजेंद्र प्रसाद ममगाईं के अनुसार, सावन माह का विशेष महत्व है। इस माह सोमवार को जलाभिषेक करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। इसलिए श्रद्धालु सोमवार को भगवान शिव को जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक करने के साथ उनकी विशेष आराधना करते हैं। उन्होंने बताया कि आज श्रद्धालु किसी भी समय जलाभिषेक कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments