Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसावन का पहला सोमवार आज, शिवमय हुई द्रोणनगरी देहरादून; भोर से लाइन...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवमय हुई द्रोणनगरी देहरादून; भोर से लाइन में लगे भोले के भक्‍त

देहरादून: शिव का प्रिय सावन मास का पहला सोमवार मैदानी क्षेत्रों में आज है। शिव भक्तों में उत्साह व कांवड़ यात्रियों का जलाभिषेक को लेकर शिवालय पूरी तरह तैयार हैं। भोर से ही देहरादून सहित उत्‍तराखंड के मंदिरों में भोले के भक्‍तों की लाइन लगी रही। वहीं देहरादून के टपकेश्‍वर मंदिर के दरवाजे तड़के साढ़े चार बजे से भक्‍तों के लिए खोल दिए गए। देवभूमि में बम-बम भोले के जयकारों के साथ भक्‍त भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हैं।

हरिद्वार के शिवालयों में जलाभिषेक को भीड़
श्रावण मास के पहले सोमवार को हरिद्वार के शिवालयों में जलाभिषेक को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। आशुतोष की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ जुटी है। भगवान भोले शंकर को जलाभिषेक करने को श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते देखे जा रहे हैं।

भीड़ नियंत्रित करने को मंदिर समितियों के अलावा पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दक्षेश्वर महादेव मंदिर के अलावा बिल्केश्वर महादेव, नीलेश्वर महादेव, दरिद्र भंजन समेत तमाम शिवालयों में जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments