Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधहरकी पैड़ी पर फिर आस्था से खिलवाड़, मादक पदार्थों का सेवन कर...

हरकी पैड़ी पर फिर आस्था से खिलवाड़, मादक पदार्थों का सेवन कर हुड़दंग मचाने वाले 13 गिरफ्तार

हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर आस्था से खिलवाड़ करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शुक्रवार देर रात हुड़दंग मचाने वाले हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, देहरादून और हरिद्वार के 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

नहाते समय मादक पदार्थों का सेवन कर हुड़दंग मचा रहे थे आरोपी
आरोपी गंगा में नहाते समय मादक पदार्थों का सेवन कर हुड़दंग मचा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

हुड़दंग मचाने व मादक पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया
नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि डीजीपी एवं एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर हरकी पैड़ी क्षेत्र में हुड़दंग मचाने व मादक पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। शुक्रवार की रात को हरकी पैड़ी क्षेत्र में हुड़दंग मचा रहे 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सभी आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया
आरोपी नशे में हुड़दंग मचा रहे थे। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। कोतवाल ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक स्थल पर अपने व्यवहार को धार्मिक रखें।

गंगा घाटों पर कोई भी व्यक्ति असामाजिक गतिविधियां करते दिखाई दे तो पुलिस को दें सूचना
यदि कोई व्यक्ति गलत कार्य करते पकड़ा गया तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि गंगा घाटों पर कोई भी व्यक्ति असामाजिक गतिविधियां करते दिखाई दे तो सूचना पुलिस को दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments