Sunday, March 8, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिहरिद्वारः गंगा स्नान व अस्ति विसर्जन पर रोक

हरिद्वारः गंगा स्नान व अस्ति विसर्जन पर रोक

हरिद्वार। कोरोना संक्रमण की वजह से पुलिस और प्रशासन की सख्ती की वजह से आज पहली बार ऐसा हुआ जब सोमवती अमावस्या के दिन हरिद्वार के घाट सूने दिखाई दिए।

हरिद्वार पुलिस और प्रशासन का पूरा फोकस सोमवती अमावस्या पर आज गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाने वाले बाहरी श्रद्धालुओं को रोकने पर है।

सोमवती अमावस्या तक अस्थि विसर्जन के लिए आने वालों पर भी रोक है। डीएम और एसएसपी खुद व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं।

सोमवती अमावस्या के स्नान पर रोक है। इसके लिए प्रशासन ने नारसन, भगवानपुर, खानपुर और लक्सर के बॉर्डर समेत उन सभी रास्तों को सील कर दिया है, जो उत्तराखंड को यूपी से जोड़ते हैं।

एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि बॉर्डर पूरी तरह सील है। फिलहाल अस्थि विसर्जन के लिए आने वालों पर रोक है। सोमवती अमावस्या के बाद ही अस्थि विसर्जन के लिए आने वालों को अनुमति दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments