Saturday, March 7, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिहर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, मां गंगा को नमन...

हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, मां गंगा को नमन कर लगा रहे आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आज शुक्रवार को हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मां गंगा को नमन कर श्रद्धालुओं आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। बाहर से आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू करते हुए पार्किंग स्थल तय कर दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्लान का सख्ती से पालन कराते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। एसपी यातायात पंकज गैरोला ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात 12 बजे से स्नान संपन्न होने तक शहरी क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments