Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहेमकुंड साहिब यात्रा: गोविंद घाट से घांघरिया के लिए पहला जत्‍था रवाना,...

हेमकुंड साहिब यात्रा: गोविंद घाट से घांघरिया के लिए पहला जत्‍था रवाना, 20 मई को खुलेंगे कपाट

गोपेश्वर: हेमकुंड साहिब व लक्ष्मण मंदिर के कपाट कल यानी 20 मई को खुलने वाले हैं। जिसके लिए शुक्रवार 19 मई को यात्री गोविंद घाट से घांघरिया के लिए रवाना हुए। पहले जत्थे में सात सौ से अधिक यात्री शामिल हैं।

शुक्रवार को गोविन्द घाट गुरुद्वारा में सुबह गुरुवाणी, अरदास, सुखमणी पाठ और शब्द-कीर्तन किया गया। इसके बाद गोविंदघाट गुरुद्वारे से पंच प्यारों की अगुवाई में तीर्थयात्रियों का पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हो गया।

हेमकुंड साहिब की तीर्थ यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह बना हुआ है। सुबह आठ बजे गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने तीर्थ यात्रियों को सरोपा भेंटकर घांघरिया के लिए रवाना किया। हेमकुंड के लिए गोविंद घाट से दोपहर दो बजे तक यात्रियों को जाने दिया जाएगा। फिलहाल बुजुर्ग व बच्चों को यात्रा की मनाही है।

पवित्र सरोवर में भी स्नान के लिए हटाई गई बर्फ
वहीं हेमकुंड यात्रा की तैयारियों को लेकर अंतिम रुप दे दिया गया है। हेमकुंड सरोवर में एक हिस्से में बर्फ हटाकर स्नान के लिए जगह बना दी गई है। हेमकुंड गुरुद्वारे को भी सजाने का कार्य शुरु हो गया है। पंच प्यारों के साथ श्रद्धालु गोविदंघाट से घांघरिया के लिए रवाना हो चुके हैं। रात्रि विश्राम घांघरिया में ही होगा। गोविंदघाट में गुरुद्वारे को फूलों से सजाया गया है।

हेमकुंड यात्रा रुट पर घोड़े खच्चर संचालन को लेकर 700 का पंजीकरण हो चुका है। इसके अलावा डंडी कंडी की भी सुविधा हेमकुंड साहिब रूट पर है। इस बार हेली सेवा कपाट खुलने पर शुरु नहीं हो पा रही है। हालांकि हेली सेवा के किराए में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।

गोविदंघाट से घांघरिया तक हेली सेवा का किराया 2975 है। हेली सेवा के संचालक सरदार देवेंद्र सिंह का कहना है कि हेली सेवा 25 मई तक शुरु होने की उम्मीद है। कहा कि इस साल हेली का किराया नहीं बढ़ाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments