Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादून24 किमी पैदल चलकर देवप्रयाग पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती

24 किमी पैदल चलकर देवप्रयाग पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती

उमा भारती


देहरादून। गंगा स्वच्छता को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती निजी यात्रा पर देवप्रयाग पहुंची। उन्होंने संगम स्थल पर मां गंगा की आरती की। उमा भारती अपनी निजी गंगा तीर्थ यात्रा के साथ कोटेश्वर से देवप्रयाग तक करीब 24 किमी पैदल चलकर पहुंचीं।
देवप्रयाग तीर्थ में प्राचीन रघुनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद उन्होंने यहां आयोजित भागवत कथा का श्रवण किया। इसके बाद अलकनंदा भागीरथी संगम स्थल पर पहुंचकर मां गंगा की आरती की। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भारती ने कहा कि गंगा के प्रति उनकी अटूट आस्था और विश्वास है।

उन्होंने उत्तराखंड को स्विट्जरलैंड से बेहतर बताते हुए कहा कि यहां के पेड़ नदी पशु पक्षी सभी दिव्यता लिए है। वह अपना अगला जन्म उत्तराखंड में ही चाहती हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी भाजपा नगर अध्यक्ष शशि ध्यानी, संदीप कोठियाल, मातवर सिंह, नटवर लाल, अतुल जोशी, सुरेश तिवाड़ी, कैलाश जोशी, दिनेश प्रयागवाल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments